Fashion Aricle
आज की दुनिया में फैशन बहुत तेजी से अपना रुप बदल रहा है- इसलिए
फैशन की दुनिया में बने रहना है तो हमेशा आगे और ऐक्टिव रहना होगा।
अपने आप को बदलने के लिए भी हमेशा
तैयार रहना होगा क्योंकि अगर आप अपने काम को लेकर सजग नहीं रहेंगे, आने वाले फैशन की नए चीजों के बारे में जल्दी
नहीं जान पाएँगे तो आप फैशन की दुनिया
से बाहर हो जाएँगे।
इसलिए अपने क्षेत्र में होने वाले तकनीकी बदलाव
को भी अच्छी तरह जाने और समझे। फैशन की इस दुनिया
में आज जो छाया हुआ है जरूरी नहीं वह कल भी टिका रहे क्योंकि फैशन के इस बाजार में धीरे-धीरे बदलाव
नहीं आता। वह तो अचानक
आता है और अचानक गायब हो जाता है।
मौसम के साथ-साथ हमारा
फैशन भी बदलता रहता है जैसा कि गर्मियों में कपड़ों
की क्वालिटी के साथ-साथ हम कपड़े
के रंग पर भी ध्यान
देते हैं कि हमें गर्मी
के मौसम में किस रंग के कपड़ों का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। खादी से बने वस्त्रों को पहनने से गर्मी
के मौसम में काफी आरामदायक महसूस होता है। यह पसीने
को भी सोख लेता है इसलिए खादी वस्त्र
गर्मी के मौसम के लिए अच्छा माना जाता है।
कॉटन, शिफॉन
के वस्त्र
फॉर्मल लुक के लिए पहने जाते हैं जो अच्छे भी लगते हैं। गर्मी के मौसम में फैशन हमेशा कूल होना चाहिए। सोशल मीडिया
फैशन को बढ़ावा देने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता
है।
फैशन की दुनिया में कभी किसी की नकल नहीं करनी चाहिए।
किसी के कहने पर कोई काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप अपना काम किसी दूसरे को देखकर करेंगे तो उस समय आप अपने काम करने के तरीके को भूल जाएँगें।
मनीष शर्मा

Comments
Post a Comment